सुशील मोदी के जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

सुशील मोदी के जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
Facebook WhatsApp

स्व सुशील मोदी की आदमकद प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने किया अनावरण

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को राजेन्द्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में पूर्व उप मुख्यमंत्री प‌द्मभूषण स्व सुशील कुमार मोदी की जयंती समारोह में शामिल हुये।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व सुशील कुमार मोदी जी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित स्व सुशील कुमार मोदी जी के जयंती कार्यक्रम में शामिल हुये। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्व सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, स्व सुशील कुमार मोदी की धर्मपत्नी श्रीमती जेसी जॉर्ज, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, पूर्व विधायक अरूण कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

इनके अलावा केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, सांसद राधामोहन सिंह, भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page