भाजपा संगठन जिला रक्सौल में नवनिर्वाचित विधायकों का किया गया अभिनंदन

भाजपा संगठन जिला रक्सौल में नवनिर्वाचित विधायकों का किया गया  अभिनंदन
Facebook WhatsApp

रक्सौल। भाजपा संगठन जिला रक्सौल कार्यालय में शुक्रवार को एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रक्सौल सांगठनिक जिले के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नवनिर्वाचित विधायकों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पाण्डेय उपस्थित थे ।

समारोह में बबलू गुप्ता विधायक, सुगौली,विशाल साह  विधायक, नरकटिया,प्रमोद कुमार सिन्हा विधायक के स्वागत के प्रति कार्यकर्ताओं में  उत्साह दिखा।

रक्सौल, सुगौली एवं नरकटिया से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, नारों और तालियों के साथ अपने जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और विजय का माहौल बना रहा।

सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भाजपा, जदयू और लोजपा के बीच बेहतर समन्वय की सराहना करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प को दोहराया।

उन्होंने कहा यह जीत केवल उम्मीदवारों की नहीं, बल्कि हर उस कार्यकर्ता की है जिसने घर-घर जाकर एनडीए की नीतियों और विचारधारा को जनता तक पहुंचाया।”

समारोह के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page