कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद पर अखिलेश सिंह ने भरा नामांकन
-16 जनवरी को होगा चुनाव
मोतिहारी। बिहार राज्य दी सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक मोतिहारी के चेयरमैन के पद पर अखिलेश कुमार सिंह ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भरा। इस दौरान अखिलेश कुमार सिंह उर्फ डूडु सिंह अपने कई पैक्स अध्यक्ष और समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचकर प्रशासनिक पदाधिकारी के समक्ष अपना पर्चा दाखिल किया।
16 जनवरी को समाहरणालय स्थित राधाकृष्ण भवन में चुनाव होना है, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्था की जा रही है। नामांक के बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि वह अपने पिता स्व. सुदर्शन प्रसाद सिंह के पदचिन्हों पर चलकर सहकारी व्यवस्था के साथ ही पैक्स और किसानों के हित में काम करेंगे। वे अपने जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त है।
उल्लेखनीय है,कि अपने पिता स्व.सुदर्शन सिंह के असमायिक निधन के बाद अखिलेश कोटवा प्रखंड के बेतिया बसंत पैक्स अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित होने के साथ ही पूर्व से बिहार राज्य कॉर्पोरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के निदेशक भी हैं।

इस अवसर पर पैक्स अध्यक्ष दिग्विजय नारायण सिंह, अरविंद सिंह, अरुण पांडेय , रामप्रवेश सिंह, मुन्ना सिंह, संजय दुबे, वीरेंद्र तिवारी, सदरे आलम, सुशील सिंह, अरुण सिंह, गयासुद्दीन अंसारी, धरणीधर मिश्र, अरुण कुमार मिश्र, राकेश ठाकुर सहित कई पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे। समर्थकों ने नामांकन के बाद काफी जोश दिखाते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।

