नये साल पर चाटी माई मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब

नये साल पर चाटी माई मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओ का सैलाब
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।नया साल के अवसर पर गुरुवार को सिद्धपीठ चाटी माई मंदिर में दर्शन को लेकर श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा।दर्शन के लिए रात एक बजे से ही लोग मंदिर पहुंचने लगे। सुबह धूप निकलते ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर परिसर की ओर उमड़ने लगे,लिहाजा चाटी माई मंदिर की ओर जाने वाली सड़को पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।जिसे नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

ऐसी मान्यता है,कि नया साल के पहले दिन चाटी माई का दर्शन और पूजा करने से पूरा वर्ष सुख,शांति और समृद्धि से बीतता है।ऐसे में हर वर्ष की भांति इस साल भी पूर्वी चंपारण के साथ ही बेतिया,गोपालगंज,सिवान, शिवहर व सीतामढी के साथ ही नेपाल से भी बड़ी संख्या श्रद्धालु यहां पहुंचे और माता का दर्शन व पूजन किया।श्रद्धालुओ में बड़ी संख्या मे युवक व बच्चे भी दिखे।

उल्लेखनीय है,कि मोतिहारी शहर से सटे बंजरिया प्रखंड के अंबिका नगर स्थित पराम्बा शक्ति पीठ से महज कुछ दूरी पर स्थित चाटी माई मंदिर में बीते तीन-चार दशको से नये साल पर वृहद आयोजन होता आ रहा है।जहां साल के अंतिम दिन यानी 31अक्टूबर से 48 घंटे रामधुन(अष्टयाम )का आयोजन होता आ रहा है।साथ ही यहां विशाल भंडारे का भी आयेजन किया जाता है।

मंदिर प्रबंधन जुड़े लोगो ने बताया कि रात एक बजे से ही श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे।जिनकी सुविधा को देखते हुए नित्य पूजा के उपरांत माता का कपाट सुबह तीन बजे ही खोल दिया गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती चली गई।लेकिन कुछ अव्यवस्था के कारण मंदिर के मुख्य द्धार की ओर जाने वाली सड़को पर जाम की स्थिति बनी रही।

सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तत्पर दिखे। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो व सीओ रोहन रंजन सिंह पूरी सुरक्षा व्यवस्था का माॅनिटरिग करते दिखे।हालांकि अप्रत्याशित भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वही देर शाम सदर एसडीओ निशांत सिहारा व एसडीपीओ ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मंदिर प्रबंधन व सुरक्षा में जुटे पुलिस कर्मियो को आवश्यक निर्देश दिये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page