ड्यूटी छोड़कर भागना पड़ा महंगा,नप गए बिजधरी एसएचओ

ड्यूटी छोड़कर भागना पड़ा महंगा,नप गए बिजधरी एसएचओ
Facebook WhatsApp


मोतिहारी। नव वर्ष बिजधरी थानाध्यक्ष के लिए भारी पड़ गया। दरअसल केसरिया बौद्ध स्तूप पर न्यू साल के मौके पर सैलानियों की भीड़ इक्कठा हुई थी। इस बीच केसरिया से बिजधरी की ओर जाने वाला मार्ग जाम हो गया। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान ने जब थानाध्यक्ष की तलाश की तो पता चला कि वे जिला से बाहर है। जाहिर है इस लापरवाही पर बिफरे एसपी स्वर्ण प्रभात ने लगे हाथ थानाध्यक्ष विकास कुमार को निलंबित कर दिया है। बताया गया है कि बिना किसी सूचना के जिले से बाहर जाना कदापि अनुचित है लिहाजा निलंबन की कारवाई की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page