शराब की नशे में धूत पीपरा थाना में पैरवी करने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार

शराब की नशे में धूत पीपरा थाना में पैरवी करने पहुंचे पंचायत समिति सदस्य गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। शराब की नशे में हत्या के आरोपी की पैरवी करने पहुंचे एक पंचायत समिति सदस्य को महंगा पड़ा। कह सकते है चले थे हरि भजन को ओटन लगी कपास की कहावत उनपर चरितार्थ होती दिखी। मामला पीपरा थाना की हैं जहां विशुनपुरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार पिता रामकृपाल ठाकुर विशुनपर को पुलिस ने शराब की नशे में हिरासत में ले लिया।

पंसस मनीष हत्या के प्रयास में गिरफ्तार अभियुक्त की पैरवी करने पहुंचे थे, इस नशे में धूर्ते पंसस की हर हरकत कानून विरूद्ध दिखी। फलस्वरूप एसपी स्वर्ण प्रभात से मिले आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरातस में भेज दिया गया।  

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page