कार से 48 किलो गांजा बरामद,उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार

कार से 48 किलो गांजा बरामद,उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के नगर थाना क्षेत्र के अवधेश चौक के समीप शनिवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक कार पर लदा 48 किलो गांजा बरामद किया है।

मौके से उत्तर प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।इसकी जानकारी देने सदर वन डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के गोंडा जिला के कोतवाली थाना क्षेत्र के सतहीपुरवा गांव निवासी दिनेश सिंह व एजाज खां हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया है कि उत्तर प्रदेश से एक कार पर सवार होकर दोनों मोतिहारी आए थे।

मोतिहारी से बंजरिया थाना के झखिया गांव के पास एक पेट्रोल पंप से गांजा की खेप लेकर फिर उतर प्रदेश लौट रहे थे।

पूछताछ में दिनेश ने बताया कि बंजरिया के झखिया निवासी यादव जी ने उन्हें गांजा दिया था। पुलिस अब यादव जी की पहचान कर उनकी खोज में छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि गांजा पहुंचाने के बाद उन्हें 20 हजार रुपये मिलते।

दोनों के पास से छह हजार नकदी भी बरामद किया गया है। दोनों इससे पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। दिनेश सिंह गांजा के मामले में गोरखपुर व गोंडा जबकि एजाज को गोंडा पुलिस ने जेल भेजा था। छापेमारी टीम में एसडीपीओ के साथ पुलिस निरीक्षक राजीव रंजन, अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार, दारोगा प्रमोद कुमार, केवी हनुमता, नंदनी कुमारी व पुलिस के जवान शामिल थे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page