दुकानदार से मारपीट कर छीने 50 हजार रुपए 

दुकानदार से मारपीट कर छीने 50 हजार रुपए 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंद्रहिया में एक किराना दुकानदार रूपेश कुमार से मारपीट कर दुकान के गल्ला में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर उसने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

उसने अजीत कुमार, पूजन कुमार व विंदा राम समेत तीन अज्ञात को आरोपित किया है। रूपेश ने पुलिस को बताया है कि रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप उसका किराना की दुकान है , जहां उक्त सभी दुकान पर आ धमके और बेवजह गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी उग्र हो गए और दुकान के अंदर घुसकर सामानों को तोड़-फोड़ दिया।

इस क्रम में  गल्ला में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिया। उसने आरोपितों पर करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने की चेन छीनने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बाबत थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page