शहीद विकास झा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएस कॉलेज की टीम की बड़ी जीत 

शहीद विकास झा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में एमएस कॉलेज की टीम की बड़ी जीत 
Facebook WhatsApp

सुगौली। प्रखंड के आदर्श उच्च विद्यालय फुलवरिया के प्रांगण में सीआरपीएफ के शहीद  विकास झा की स्मृति में आयोजित क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का बुधवार को भव्य शुभारंभ किया गया। 

टूर्नामेंट का उद्घाटन स्थानीय मुखिया अवधेश कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष संजीव शर्मा, सरपंच रूपेश श्रीवास्तव, मुखिया प्रभाकर कुमार मिश्रा एवं नितेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई, जिसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर प्रदान करते हैं।

मुखिया अवधेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

 उद्घाटन मैच मोतिहारी एमएस कॉलेज मोतिहारी और बेतिया की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें एमएस कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेतिया की टीम को लगभग एक सौ रनों से पराजित कर जीत दर्ज की। मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार उर्फ लड्डू मिश्रा, व्यवस्थापक आशदेव राम, सचिव संतोष जायसवाल, संजीत कुशवाहा, सोनू कुमार, मनीष मिश्रा, अंशू झा, बिकू श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व दर्शक उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी मुकाबले भी रोमांचक होंगे और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page