पताही पुलिस ने छह वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पताही पुलिस ने छह वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Facebook WhatsApp

पताही। थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुराने मामलों में फरार चल रहे छह आरोपित वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने देर रात्रि अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

गिरफ्तार वारंटियों में नारायणपुर गांव निवासी चंद्रदेव गिरी, विजय महतो एवं रामप्रवेश महतो, बड़का बलुआ निवासी संजय सहनी, जिहुली निवासी विनय सिंह तथा जिहुली निवासी शिवचंद्र सिंह शामिल हैं।

सभी आरोपी मारपीट के अलग-अलग मामलों में नामजद थे, जिनके विरुद्ध न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि वारंट जारी होने के बाद से सभी अभियुक्त फरार चल रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक साथ छापेमारी कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है, वहीं फरार आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page