सेमरा में बाइक सवार ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला,हुई मौत

सेमरा में बाइक सवार ट्रक चालक को अज्ञात वाहन ने कुचला,हुई मौत
Facebook WhatsApp


-सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम पहुंच शव को पहुंचाया अस्पताल।
-छपरा बहास के रहने वाला था मृतक ट्रक चालक।
-पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम. कराकर परिजन को सौंपा।
तुरकौलिया।मोतिहारी – छपवा एनएच 28 पर सेमरा अस्पताल चौक के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक युवक सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास के ध्रुव सिंह का पुत्र राजन कुमार सिंह था। जो ट्रक का चालक था।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपनी बाइक से राजन झखिया की ओर से देर शाम में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा अस्पताल चौक के आगे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गयी। इसी बीच पीछे से एक बड़ी गाड़ी आकर उनके माथे को कुचलते हुए फरार हो गयी।

जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को सड़क पर देखकर डायल 112 पुलिस टीम को फोन किया। मौके पर डायल 112 टीम आकर मृत युवक को सदर अस्पताल ले गयी। खबर पर अस्पताल में मृतक युवक राजन के परिजन रात में ही पहुंच रुदन कर्दन करने लगे। घर का कमाऊ संतान राजन था। जो ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर रविवार को परिजन को सौप दिया है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page