पुलिस ने ईनामी शराब माफिया को किया गिरफ्तार
-दफादार व चौकीदार ने खदेड़कर माफिया को पकड़ा
-कल ही एसपी स्वर्ण ने शराब माफिया नागेंद्र पर किया था इनाम की घोषणा।
तुरकौलिया। थाना क्षेत्र का ईनामी शराब माफिया नागेंद्र मुखिया को जंबाज दफादार व चौकीदारों ने खदेड़कर पकड़ा है। पकड़ा गया शराब माफिया तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के बलही गाँव का रहने वाला है।
माफिया को पकड़ने वालों में दफादार मंटू ठाकुर, चौकीदार बृज यादव, चौकीदार रंजन यादव व चौकीदार नंदू पासवान शामिल है। बताया जाता है कि शराब माफिया नागेंद्र की बलही आने की सूचना दफादार मंटू को मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि वह घर से फरार होने वाला है।
दफादार मंटू ने थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को सूचना देते हुए अपने सहयोगी चौकीदार नंदू, बृज व रंजन के साथ माफिया को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दिया। इस दौरान माफिया नागेंद्र भागने का प्रयास किया। लेकिन दफादार व चौकीदारो ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।
दफादार व चौकीदार के इस बहादुरी की इलाके में प्रशांसा की जा रही है। बिजुलपुर के कमलेश ठाकुर ने बताया की चौकीदार व दफादार पुलिस बल का इंतजार करता तो माफिया भागने में कामयाब हो जाता। वाकई में इस टीम ने बहादुरी का काम किया है। मालूम हो कि कल ही एसपी स्वर्ण प्रभात ने नागेंद्र मुखिया पर पांच हजार रूपये इनाम. की घोषणा किया था। थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी ने बताया कि पकडे गए शराब माफिया को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा।

