पीपराकोठी उघान महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों का भव्य स्वागत समारोह आयोजित
पीपराकोठी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, पिपराकोठी में नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत को लेकर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, सीतामढ़ी डॉ. संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने नए छात्रों को उनके शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने छात्रों को संबोधित करते हुए जीवन में अनुशासन, समय प्रबंधन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण और सकारात्मक सोच आवश्यक है।
अपने संबोधन में डॉ. संजीव कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज का समय ज्ञान और कौशल का है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का भरपूर उपयोग कर अपने भविष्य को मजबूत बनाएं। उन्होंने छात्रों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम में डॉ. रमेश कुमार झा, डॉ. रामनिवास सिंह, उप-कुलसचिव महेश हूडा, डॉ. हेमंत कुमार, डॉ. प्रमिला, डॉ. ठाकुर प्रसाद महतो, डॉ. किल्ली प्रसाद, नवीन कुमार, रणधीर भारद्वाज, प्रगतिशील कृषक रजनीश कुमार सिंह, निखिल प्रताप सिंह, मधुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य उद्देश्य नवप्रवेशी छात्रों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराना और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।

