अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव बना सहारा

अचानक बढ़ी ठंड से जनजीवन प्रभावित, अलाव बना सहारा
Facebook WhatsApp


– 21 दिसम्बर तक स्कूल को बंद रखने का आदेश

मोतिहारी। मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण ठंड में काफी इजाफा हुआ है। कड़ाके की ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि घने कोहरे ने रफ्तार को रोक दी है।  शुक्रवार की सुबह से ही ठंडी हवा और कम तापमान के चलते लोगों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।  कोर्ट-कचहरी एवं बाजारो की चहलकदमी में कमी आई है। चौक-चौराहों और सड़क किनारे लोग जगह-जगह आग जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।

खासकर  बुजुर्ग, बच्चे और दिहाड़ी मजदूरों पर ठंड का असर ज्यादा देखने को मिला। अहले सुबह काम पर निकलने वाले मजदूर  को अलाव का सहारा लेना पड़ा। ठंड बढ़ने के कारण चाय-नाश्ते की दुकानों पर भीड़ देखी गई, जहां लोग गर्म चाय के साथ आग सेंकते दिखे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड अचानक बढ़ जाने से सामान्य दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। वही बता दे कि अत्यधिक ठंड के कारण मोतिहारी जिलाधिकारी के   21-12-2025 तक सभी स्कूलो को बंद करने का आदेश जारी किया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page