सांसद खेल महोत्सव की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा

सांसद खेल महोत्सव की तैयारी का डीएम ने लिया जायजा
Facebook WhatsApp


-संबंधित अधिकारियों को सुदृढ़ व्यवस्था को ले दिए निर्देश
सुगौली। नगर के धनही स्थित महारानी जानकी कुंवर स्टेडियम में आगामी 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस  क्रम में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होने स्टेडियम में चल रहे कार्यों को बारीकी से देखा और संबंधित अधिकारियों को समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया।

खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जिलाधिकारी  ने कार्यक्रम स्थल के समीप स्थित युग्म पंचमुखी महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

मौके पर विधायक राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, सीओ कुंदन कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामविनय यादव, कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह, जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भाई अलीहसन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page