जीके मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जीके मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ
Facebook WhatsApp

सुगौली।प्रखंड के छपरा बहास स्थित जीके मेमोरियल स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने किया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री गुप्ता ने विद्यालय के व्यवस्था को लेकर कहा कि रुरल एरिया में शिक्षा का अलख जगाने के लिए यह सुव्यवस्थित विद्यालय वाकई में खास है। उन्होंने खेल की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ मन में हीं स्वस्थ विचार उत्पन्न होता है। इसके लिए खेल जरूरी है। खेल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इससे स्वस्थ समाज का विकास होता है। यह पीएम की भी सोच है कि आज सांसद खेल महोत्सव हो रहा है। विगत कुछ वर्षों में खेल के क्षेत्र देश आगे बढ़ रहा है। अपने देश के बच्चे लगातार मेडल ला रहे है।उन्होने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलने की जरुरत है। शिक्षा और खेल की योग्यता में बंटवारा नहीं होता है।

तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन सहित विभिन्न आयु वर्ग के अनुरूप खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। मौके पर छात्रों ने अपनी अपनी हुनर का प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता एवं टीम भावना विकसित करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। क्रीडा विद्यालय की उस सोच को दर्शाता है, जिसमें शिक्षा को कक्षा तक सीमित नहीं माना जाता। विद्यालय के निदेशक अमरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि यह आयोजन खेल भावना, अनुशासन, टीमवर्क एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित है।

वहीं विद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रेसवार्ता के दौरान बताया गया कि जीके मेमोरियल स्कूल को मुंबई में स्टार एजुकेशन आवार्ड 2025 से बेस्ट स्कूल मोतिहारी की श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एजुकेशन सप्लाई टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप द्वारा प्रदान किया गया। यह सम्मान विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक प्रक्रियाओं, सुव्यवस्थित शिक्षण प्रणाली एवं आधुनिक अधोसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के लिए प्रदान किया गया है। विद्यालय को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशिक्षित एवं समर्पित शिक्षकों, विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों और सतत सुधार के प्रयासों के लिए सराहा गया। विद्यालय की आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं, खेल सुविधाएं एवं शैक्षणिक संसाधन इस उपलब्धि के प्रमुख कारणों में शामिल रहे। विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान को शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया।

मौके पर भाजपा नेता रामगोपाल खंडेलवाल, प्रदीप सर्राफ, राम एकबाल प्रसाद, संजय संजू, राघवेंद्र कुमार, दीपक खंडेलवाल, प्रभात बरनवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page