पांच बंडलों में रखे 71 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर फरार
– पुलिस कारवाई से नाॉरकोटिक्स कारोबारियों में हड़कंप
मोतिहारी। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर लगातार हो रही छापेमारी से नॉरकोटिक्स कारोबारियों में हड़कंप है। लिहाजा बुधवार की अहले सुबह पूर्वी चंपारण के जितना थाना पुलिस ने 71 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की है। अलबत्ता अंधेरे का लाभ उठा कर तस्कर भागने में सफल रहे।
बरामद गांजा 5 बंडलो में बंद थे, जिसे तस्कर वैग में रखकर उसे पीठ पर लादकर ले जा रहे थे। पुलिस के अनुसार तस्करो की संख्या 5 थी, वे पैदल जैसे ही जितना सड़क से बनकटवा गांव से बरगद के पेड़ के पास पहुंचे, पुलिस की आवाज सुनते ही बैग छोड़ कर भाग गये। अत्यधिक कोहरे के कारण सभी तस्कर भागने में सफल रहे।
जानकारी देते थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस कारवाई में थानाध्यक्ष सहित पुलिसकर्मी नागा कुमार, रंजीत कुमार तथा विनायक कुमार शामिल थे।

