भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी को नेताओं ने दी बधाई

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने संजय सरावगी को नेताओं ने दी बधाई
Facebook WhatsApp

पटना।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दरभंगा शहरी क्षेत्र से छह बार के विधायक एवं पूर्व राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी को बिहार प्रदेश का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने संजय सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिलेगा। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

वहीं, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

बिहार सरकार में पूर्व नगर विकास मंत्री और जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने संजय सरावगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे एक कर्मठ, संघर्षशील और संगठन के प्रति पूर्णतः समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा विकास, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण का संकल्प जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि मिथिला क्षेत्र के लिए यह गर्व का विषय है कि दरभंगा से लगातार निर्वाचित विधायक को पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जमीनी कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी नई ऊंचाई देगी।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने भी संजय सरावगी को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने इसे स्वागत योग्य निर्णय बताते हुए कहा कि इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और ऊर्जा का संचार होगा।

तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पूर्व मंत्री संजय सरावगी एक ऊर्जावान, कुशल और समर्पित नेता हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से बिहार प्रदेश भाजपा संगठन को नई गति मिलेगी और पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page