सैनिक के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने किया चोरी

सैनिक के घर का ताला तोड़ अज्ञात चोरों ने किया चोरी
Facebook WhatsApp

-जांच में जुटी पुलिस 

तुरकौलिया। बिजुलपुर पंचायत के टिकुलिया गांव के एक सैनिक के घर का ताला तोड़ चोरों ने जेवरात समेत कीमती सामानो का चोरी किया है। मामले में सैनिक सोनू कुमार ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया है कि वें अरुणाचल प्रदेश के तवान बॉर्डर पर तैनात है। उनकी पत्नी पूजा कुमारी बच्चों को पढ़ाने के लिए घर में ताला बंदकर शहर के बेलबनावा में किराये पर मकान लेकर रहती है। वें 2 दिसंबर को छुट्टी पर आये। टिकुलिया घर पर वें छह दिसंबर को गए थे। सबकुछ ठीक था। 

वें कल घर पर गए तो मुख्य गेट का ताला टुटा पाया।आलमीरा तोड़कर चोरों ने सोने के जेवरात व कीमती सामान चुरा लिए।  चोरी गयी सामान की कीमत करीब दो लाख से ज्यादा की होंगी। थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने बताया कि चोरी मामले कि जांच की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page