खरमास में एक माह नहीं बजेगी शहनाई 

खरमास में एक माह नहीं बजेगी शहनाई 
Facebook WhatsApp

-16 फरवरी से खरमास आरंभ 

 

बनकटवा।  मूल नक्षत्र एवं धनु राशि को सूर्य संक्रांति 16 दिसम्बर मंगलवार को दिन मे 1रू51बजे से होंगी अर्थात भगवान सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे।  इसी के साथ खरमास प्रारंभ हो जायेगा खरमास की अवधि मे पूजा पाठ, ग्रह शांति पाठ अनुष्ठान वर्जित नहीं हैं केवल विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश, गृहरम्भा आदि मांगलिक कार्य करना इसमें निषेध मना गया हैं। उक्त जानकारी आचार्य रास बिहारी द्विवेदी ने दी है।  उन्होने बताया की खरमास की समाप्ति 14 जनवरी बुधवार रात मे 9ः 39 मिनट पर मकर राशि की सूर्य संक्रन्ति के साथ होंगी अर्थात भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर जायेगे। इसका पुण्यकाल 15 जनवरी गुरुवार को पूरा दिनभर माना जायेगा। जबकि  खिचड़ी का प्रसिद्ध पर्व व मकर संक्रांति का पवित्र स्नान दान भी इसी दिन 15 जनवरी गुरुवार को ही पूरा दिन किया जायेगा। इसी दिन सूर्य उत्तरायण हो जायेंगेे। फलस्वरूप खरमास समाप्त हो जायेगा। 

रणधीर कुमार की रिपोर्ट

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page