ऑल इंडिया लियाफी रक्सौल शाखा का आम सभा सह निर्वाचन हुआ सम्पन्न
-अभिकर्ताओं के मान सम्मान व हितों के अधिकारों की रक्षा के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव सदैव रहते है तत्पर:क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा
रक्सौल। ऑल इंडिया लियाफी शाखा रक्सौल का आम सभा सह निर्वाचन एलआईसी शाखा रक्सौल के सभागार में सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष(पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा,मंडल अध्य्क्ष अनिल कुमार ,मंडल उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह,मंडल सचिव सुरेंद्र तिवारी ,मंडल संगठन मंत्री बीरेंद्र कुमार ठाकुर ,बेतीया शाखा सचिव मनबोध प्रसाद,उपाध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी आदि लोगो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
आगन्तुक अतिथियों का स्वागत अंग बस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार व संचालन दिग्विजय पार्थ ने की ।कार्यक्रम को संबोधित करते हूए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र)बिपिन कुशवाहा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नयन कुमार कमल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात कुमार,राष्ट्रीय महासचिव डॉ कुलदीप बोल्या ,क्षेत्रीय अध्यक्ष (पूर्व मध्य क्षेत्र) नन्द लाल प्रसाद वर्णवाल के कुशल नेतृत्व में ऑल इंडिया लियाफी मजबूती के साथ पूरे देश मे आगे बढ़ रहा है,अभिकर्ताओं के मान सम्मान उनके हितों तथा अधिकारों की रक्षा के लिये सभी अधिकारी प्रतिबद्ध है। आज संगठन का ही देन है की अभिकर्ता हित मे कई सारे जायज मांगो को निगम प्रबंधन को माननी पड़ी है।

आम सभा सह निर्वाचन में सर्व सम्मति से अध्य्क्ष रंजन कुमार मिश्रा, सचिव अवध किशोर सिंह,कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता को निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही 15 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।
इस मौके पर अभिकर्ता मुन्ना कुमार,मदन प्रसाद,अजय कुमार,परमानन्द प्रसाद,महेंद्र कुमार,जसवंत सिंह,जितेंद्र कुमार शर्मा,अम्बिका ठाकुर,मनीष कुमार,राजेश मिश्रा,अशोक कुमार मधुकर, अवनीश कुमार सिंह ,मुहर्रम हुसैन सहित कई अभिकर्ता उपस्थित थे।

