पांच दिवसीय स्काउट और गाइड की प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह संपन्न

पांच दिवसीय स्काउट और गाइड की प्रशिक्षण का दीक्षांत समारोह संपन्न
Facebook WhatsApp

पहली बार राजेपुर के सरकारी स्कूल उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्काउट और गाइड की हुई प्रशिक्षण

तेतरिया/राजेपुर।भारत स्काउट और गाइड की पांच दिवसीय प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक विद्यालय राजपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

स्काउट और गाइड की दीक्षांत समारोह में सभी सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिया गया। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि स्काउट गाइड के पदाधिकारी राज किशोर पासवान ने प्रतिभागियों द्वारा बनाए हुए आकर्षक टेंट का फीता काट कर उद्घाटन किया और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

प्रशिक्षक के रूप में स्काउट गाइड के प्रशिक्षक आमिर अनवर और नंदन कुमार रहे जिन्हें दीक्षांत समारोह में स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि का स्वागत चंदन वंदन के साथ स्काउट गाइड के प्रभारी एवं कंप्यूटर शिक्षक मुन्ना कुमार द्वारा फूलमाला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में झंडा को बांधने का प्रशिक्षण दिया गया था जिसे आज बच्चों द्वारा बनवाया गया। प्रधानाध्यापक जटाशंकर प्रसाद ने झंडा तोलन कर झंडे को सलामी दी। लगभग 300 प्रतिभागियों ने पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया था जिसमें 32 प्रतिभागियों का एक स्कूल दल बनाया गया जिन्हें चार भागों में बांटा गया। चारों टीम द्वारा आकर्षक टेंट बनाया गया जिसका निरीक्षण मुख्य अतिथि ने किया और बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार स्वागत किया गया।

रंगोली के साथ-साथ बच्चों ने खाना बनाए हुए स्वादिष्ट खाना का आनंद मुख्य अतिथि के साथ-साथ शिक्षकगण ने भी उठाया। प्रतिभागियों द्वारा बनाए हुए टेंट में सृष्टि शर्मा टीम लीडर प्रथम आई तो वही सत्यम कुमार और टीम का टेंट दूसरे स्थान पर रहे, तीसरे स्थान पर श्रेष्ठ प्रताप शर्मा की टीम रही।
वहीं चौथे स्थान पर सरीमा के टीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें बच्चे और बच्चियों ने गाना नृत्य और नाटक से सब का मन मोह लिया। शिक्षक के रूप में सौरव कुमार, पंकज कुमार, संजय कुमार, राधा देवी, सारिका सिंह, दिलीप ठाकुर, संतोष कुमार शर्मा, गौरव कुमार आदि शामिल है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page