मोतिहारी में खुला अनोखा अस्पताल,गरीब व सीनियर सिटीजन का होगा मुफ्त इलाज
-जांच व दवा में भी मिलेगी सहुलियत
-प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
पूर्वी चंपारण। बिहार में आबादी के लिहाज से राजधानी पटना के बाद दुसरा सबसे बड़ा जिला पूर्वी चंपारण जिले के लिए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी मिली है।यहां एक अनोखे अस्पताल की शुरूआत हुई है।जहां गरीबो और 60 वर्ष के उपर के वरिष्ठ नागरिको का मुफ्त इलाज किया जायेगा।इसके साथ ही उन्हे जांच और दवा में भी सहुलियत दी जायेगी।
नारायणी मेडिकल सेंटर नामक इस अस्पताल के दुसरे ब्रांच का भव्य शुभारंभ जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टर व आईएमए के बिहार प्रमुख डा.आशुतोष शरण ने जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के छतौनी-ढाका रोड में शनिवार को किया।
मौके पर अस्पताल के प्रबंधक डॉ रौशन मिश्रा ने बड़ी घोषणा करते कहा कि गरीब ,पिछड़े व वंचित ,लोगो के अलावा सीनियर सिटीजन का यहां मुफ्त इलाज के साथ ही दवा व जांच में भी छूट दी जायेगी।साथ ही प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को मुफ्त जांच शिविर भी लगाया जाएगा जहां कई प्रकार के जांच की सुबिधा लोगो को मिलेगी।डा.रौशन मिश्रा ने कहा कि इस अस्पताल को खोलने का एकमात्र उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ गरीबो की सेवा करना है।
इस मौके पर आईएमए के प्रदेश अध्यक्ष व सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आशुतोष शरण ने इस अस्पताल का उद्घाटन करते कहा कि मोतिहारी जैसे ज़िले में इस प्रकार की सुविधा का शुरू होना स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।वही उपमेयर डा. लालबाबू प्रसाद ने कहा की मोदी और नीतीश के नेतृत्व देश में विकास की गंगा बह रही है स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस अस्पताल के शुरू होने से समाज के कमजोर वर्गों को बहुत लाभ मिलेगा। यह अस्पताल निश्चित रूप से मोतिहारी की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

