ट्रक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार,ट्रक का पार्टस बरामद

ट्रक चोरी मामले में तीन गिरफ्तार,ट्रक का पार्टस बरामद
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले के डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के धनगड़हा स्थित एक लाइन होटल से चोरी हुए ट्रक का पार्ट्स पुलिस ने वैशाली जिला के बलीगांव थाना के बेलादाम चूरीपट्टी गांव स्थित एक गैरज से बरामद किया है।पुलिस की विशेष टीम ने इस मामले में गिरफ्तार किए गए ट्रक चोर गैग के तीन शातिर की निशानदेही पर कटर व ट्रक पार्टस जब्त की हैं।

चकिया डीएसपी संतोष कुमार ने बताया गिरफ्तार किए गए शातिरो में सीतामढ़ी जिला के बेलसंड थानाक्षेत्र के मारन गांव निवासी बिकाऊ महतो, पूर्वी चंपारण जिले के मठिया बरियारपुर निवासी दीपक कुमार व डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के रामपुर खजुरिया गांव निवासी भूषण कुमार शामिल है।तीनों इसके पूर्व सीवान से ट्रक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।

उल्लेखनीय है,कि मुफस्सिल थाना के पतौरा टोला भटहा गांव निवासी दिलीप चौधरी ने डुमरियाघाट थाना में आवेदन दिया था कि बैरिया गांव निवासी उनका ट्रक चालक कपिलदेव राय छपरा से बालू लेकर मोतिहारी मंडी आ रहा था।उसी क्रम में रात में एक लाइन होटल के पास ट्रक लगाकर भोजन कर रहा था। इसी दौरान चोरों ने ट्रक की चोरी कर ली।

वही घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चकिया डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम में थानाध्यक्ष विमल कुमार बालेंदु, चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार व मुफस्सिल पुलिस शामिल रही। पुलिस की टीम ने इस गिरोह के मास्टर माइंड सहित अन्य की खोज में छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस की विशेष टीम के साथ जिला आसूचना इकाई की टीम भी तकनीकी तौर पर लगी रही। टीम ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।जबकि अन्य की तलाश जारी है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page