सीएसपी से लूट और गोलीबारी मामले में तीन गिरफ्तार
मोतिहारी।महुआवा थाना क्षेत्र में सीएसपी से लूट की घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगो घायल कर दिया। घायलों में महुआवा थाना क्षेत्र के चन्द्रमन गांव निवासी महुआवा थाना का चौकीदार लक्ष्मी पासवान का बेटा रुपेश कुमार व पीडीएस डीलर शर्मा साह का बेटा विजय कुमार 27 वर्ष शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए मोतिहारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां देर रात सफल आपरेशन के बाद दोनो खतरे से बाहर है। घायलों ने बताया कि कुछ लोग टेंपो चालक को धक्का देने में मदद कर रहे थे।
जबकि भाग रहे लुटेरों को लगा कि किसी ने मोबाइल से सूचना दे दी है इसलिए ये लोग उन्हे रोकने का प्रयास कर रहे है। सीएसपी संचालक विजय कुमार ने बताया कि काफी देर पहले से एक पिकअप गाड़ी दुकान के सामने खड़ी थी। घटना के तुरंत बाद वह पिकअप भी रहस्यमम ढंग से गायब हो गई। घटना की सूचना मिलते ही महुआवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार सदल बल पहुंच कर मामले की जानकारी ली। अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी शुरू कर दी है। घटना को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि घटना को लेकर गठित विशेष टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए घटना में शामिल तीन अपराधी को पकडा है,जिनके पास से घटना में प्रयुक्त हथियार,अपाचे बाइक लूट की राशि बरामद किया गया है।

