अनेक भाषा का प्रयोग ही भारत को महान बनाती है:डिप्टी मेयर
-सीकरीया बीएड कॉलेज में भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम
मोतिहारी। भारतीय भाषा उत्सव भाषाएं अनेक भाव एक कार्यक्रम को सीकरीया बीएड कॉलेज में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गांधी संग्रहालय के उपाध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, भाजपा युवा नेता यमुना सीकरीया, उप महापौर लालबाबू प्रसाद,भाजपा अध्यक्ष पवन राज, पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार मिश्रा, ऋषभ झा, सनी सिंह एवं प्राचार्य प्रीति दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत जन- गण-मन की उद्घोष से हुई। जबकि अतिथियों ने छात्रो को भाषाओं के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि भारत में कई भाषाएं हैं, जो हमारी पहचान है। जाहिर है कि अनेको भाषा का प्रयोग ही भारत को महान बनाती है।
यमुना सीकारीया ने कहा भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां अनगिनत भाषाएं बोली जाती है, लेकिन सभी भाषाई लोगो का एक ही भाव है। भारत विश्व गुरु बने, मोदी सरकार लगातार देश को आगे बढ़ने का कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को सामान रूप से मिल रहा है। मोदी सरकार का एक ही भाव है, समस्त मानव जाति का कल्याण। उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद ने कहा भारत में अनेक भाषाएं हैं, जो अनेक होकर भी एक हैं। यही हमारी शक्ति है, कहा प्रधानमंत्री मोदी सभी भाषाओ को पूरा साम्मान देते हैं। इस अवसर पर छात्रों ने भारतीय भाषा पर लेख भी लिखा। सभी छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया।

