फाइलेरिया प्रसार दर के खोज को लेकर एलटी व स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण

फाइलेरिया प्रसार दर के खोज को लेकर एलटी व स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण
Facebook WhatsApp


– 10 फरवरी से होगी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरुआत

मोतिहारी।फाइलेरिया नियंत्रणार्थ जिला अन्तर्गत  27 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे का आयोजन होना है। नाइट ब्लड सर्वे के सफल संचालन को लेकर सदर अस्पताल स्थित जीएनएम कॉलेज  में डीभीबीडीसीओ डॉ. शरत चंद्र शर्मा के अध्यक्षता में फाइलेरिया प्रसार दर के खोज को लेकर एलटी, सीएचओ, जीएनएम व  अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण कराया गया। उन्होंने बताया की यह 12-13 दिसम्बर तक आयोजित है, जिसमें उपस्थित लैब टेक्नीशियन को रक्त के नमूनों की जांच के तरीकों और स्लाइड के बनाने, रख रखाव व उसकी स्वच्छता के बारे में बताया जा रहा है। जांच के लिए लोगों के रक्त का सैंपल रात में 8ः 30 बजे के बाद और 12 बजे से पहले लिया जाएगा।

इस दौरान आशा, आंगनबाड़ी सेविका, के साथ रोगी हितधारक मंच के सदस्यगण व अन्य स्वास्थ्यकर्मी लोगों को नाइट ब्लड सर्वे में आकर रक्त की जांच करवाने के लिए जागरूक कर रहें है।  
भीडीसीओ सत्य नारायण उरांव, धर्मेंद्र कुमार ने बताया की सभी प्रखंडो के 28 इकाइयों पर रैंडम व सेंटिनल साइटों पर नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा।  सीएस डॉ. रविभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि जागरूकता फैलाकर ही फाइलेरिया के प्रसार दर पर रोक संभव है।कहा कि 10 फरवरी से सर्वजन दवा सेवन अभियान की शुरुआत की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page