कल्याणपुर थाने में बंदी की मौत,जांच में जुटे मजिस्ट्रेट
– दुष्कर्म के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी
-परिजन सहित ग्रामीण थाना पुलिस के खिलाफ लगाये नारे
मोतिहारी/कल्याणपुर। थाना हाजत में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी की मौत के मामले में पुलिस के द्वारा आत्महत्या करने की बात बताई जा रही है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगाये है। उक्त आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना हाजत में बंद कर दिया, इस बीच उसकी मौत होने की बात सामने आई है। जिसके बाद डीएम एसपी के निर्देश पर इस घटना की तत्काल मजेस्ट्रिक जांच की घोषणा की गई है। वही थाने में कई पदाधिकारी पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है। घटना को लेकर कल्याणपुर थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा है कि लुंगी से फंदा डालकर आरोपी ने आत्महत्या किया है। इस घटना की जांच मजिस्ट्रेट से कराई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मौके पर चकिया एसडीएम, डीएसपी सहित एफएसएल की टीम पहुंची है, जहां घटना के हर बिंदु पर तफ्तीश की जा रही है। बताया गया है कि कल्याणपुर बाल्मी सिरसिया गांव के सद्दीक मियां का 50 वर्षीय पुत्र गफ्फार मियां को दुष्कर्म के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे गिरफ्तार करने के बाद थाना हाजत में बंद कर दिया गया, जहां उसने लूंगी को फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया।

फिलवक्त एफएसएल की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना का पूर्णतः खुलासा हो सकेगा। वही इस मामले में मजिस्ट्रेट की जांच भी शुरू की जा रही है, जिसमें कई अहम जानकारी जुटाई जायोगी और संभव है कि कुछ थाना स्टाफ सहित चैकीदारों से भी पूछताछ की जायेगी। वहीं इस घटना को लेकर परिजन सहित आसपास के लोगों ने थाना पुलिस के खिलाफ नारे लगाये, जिसे अधिकारियों ने समझा बुझाकर शांत कराया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गठित मेडिकल बोर्ड की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया।

