मिलर ने किया 1.74 करोड़ रुपया का गबन,डीएम के आदेश पर प्रबंधक ने दर्ज कराया एफआईआर
तुरकौलिया।रघुनाथपुर नगर निगम क्षेत्र के मेसर्स ओमीनोर एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमटेड लक्ष्मीपुर, तुरकौलिया के संचालक तारकेश्वर प्रसाद ने करीब 1.74 करोड़ रुपया सरकारी राशि का गबन कर लिया है। मामले में राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक, ने रघुनाथपुर थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। बताया जाता है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के नौ पैक्स ने किसानों द्वारा खरीदी गयी धान करीब 2441 क्विंटल धान मेसर्स ओमीनोर एग्रो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमटेड लक्ष्मीपुर तुरकौलिया को आपूर्ति किया था। धान आपूर्ति करने वाले पैक्स में संग्रामपुर ब्लॉक के नार्थ मधुबनी, बारियारिया टोला राजपुर, हरसिद्धि ब्लॉक के गायघाट, तेतरिया के घेघवा, मेघूआ, नरहा पानापुर, मधुबन का तालीमपुर व केसरिया ब्लॉक का हुसैनी नार्थ पैक्स शामिल है। उक्त पैक्स से लिए गए धान का सी एम आर उक्त मिलर द्वारा नहीं जमा कराई गयी। जिसके कारण उक्त नौ पैक्स डिफलटर हो गया। जिसके कारण पैक्स अध्यक्ष चुनाव से वंचित भी हो गए। मामले में. कई बार सहकारिता पदाधिकारी मोतिहारी ने उक्त मिलर से सीएमआर जमा करने या उक्त राशि जमा करने के लिए पत्र दिया। लेकिन राशि नहीं जमा नहीं कराया गया। जिला प्रबंधक ने कहा है कि मिलर ने 1.74 करोड़ रुपया का गबन कर लिया है। रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि प्रबंधक के दिए पत्र के आलोक में मिलर पर एफ आई आर दर्ज कर लिया गया है।

