मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में सिक्स लेन पुल का किया निरीक्षण,मार्च 2026 तक हो जाएगा चालू

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वैशाली में सिक्स लेन पुल का किया निरीक्षण,मार्च 2026 तक हो जाएगा चालू
Facebook WhatsApp

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर में निर्माणाधीन सिक्स लाइन पुल का मंगलवार की सुबह निरीक्षण किया। इस दौरान नीतीश कुमार मंत्री विजय चौधरी एवं आला अधिकारियों के साथ सिक्स लेन पुल के पाया नंबर 51 के निकट पहुंचे।उन्होंने मौके पर मौजूद विभाग के अधिकारी एवं पुल निर्माण कंपनी के अधिकारियों से निर्माण से संबंधित जानकारी ली। उसके बाद सीएम नीतीश कुमार पटना के लिए निकल गए।

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के अधिकारियों को जल्द से जल्द विदुपुर तक सिक्स लाइन पुल चालू करने का निर्देश दिया। फिलहाल कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल को राघोपुर तक चालू कर दिया गया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2026 में तक बिदुपुर तक पुल शुरू किए जाने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल के प्रथम चरण में एन एच 31 से राघोपुर तक 4.57 किलोमीटर लंबी सड़क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद राघोपुर के लोगों के लिए पटना आना-जाना और पहले से कहीं अधिक आसान हो गया है। पुल के चालू हो जाने से उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाला एक मजबूत वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध हो गया।

करीब 5000 करोड़ रुपये की लागत से बना यह पुल गंगा नदी पर कच्ची दरगाह और बिदुपुर को जोड़ता है। इसका शिलान्यास 31 जनवरी 2016 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। यह पुल कुल 22.76 किलोमीटर लंबा है, जिसमें गंगा नदी पर 9.76 किलोमीटर और पहुंच पथ की लंबाई 13 किलोमीटर है।

इस पुल की विशेषता इसका एक्स्ट्रा डोज्ड केबल स्टे डिज़ाइन है। इसमें केबल्स को सीधे टावर से जोड़ने के बजाय डेक के नीचे एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक जोड़ने की तकनीक अपनाई गई है, जिससे यह संरचना अधिक सुदृढ़ और टिकाऊ बनती है। यह तकनीक देश के कुछ ही पुलों में उपयोग की गई है। राघोपुर तक पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बिदुपुर तक 2026 में पुल चालू होने की उम्मीद है।

19 किलोमीटर इस लंबे पुल में करीब 9.76 किलोमीटर हिस्सा गंगा नदी पर एक्स्ट्रा डोजड केवल स्टे ब्रिज है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के अनुरूप डिजाइन किया गया है। पुल निर्माण एशियन डेवलपमेंट बैंक से करीब 3000 करोड रुपए लोन व बिहार सरकार द्वारा 2000 करोड रुपए राशि खर्च की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page