ग्रामीण क्रिकेट लीग: ट्रायल के दुसरे दिन 125 खिलाड़ियो ने शिरकत किया

ग्रामीण क्रिकेट लीग: ट्रायल के दुसरे दिन 125 खिलाड़ियो ने शिरकत किया
Facebook WhatsApp




पूर्वी चंपारण। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन(बीसीए) के तत्वाधान में बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग के लिए ट्रायल का शुभारंभ हो गया हैं।मोतिहारी के ग्राउंड-3 पर चल रहे ट्रायल के दुसरे दिन ग्रामीण क्षेत्र के 125 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। जबकि पहले दिन 155 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। इसीडीसीए चयनसमिति सदस्य वरिष्ठ खिलाड़ी रामप्रकाश सिन्हा,संजय कुमार टुन्ना,प्रीतेश रंजन,हरप्रीत सिंह सलूजा के देख-रेख में ट्रायल प्रक्रिया चल रही हैं।बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीए गवनिंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम को बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग का कन्वेनर नियुक्त किया हैं।उन्ही के देख-रेख में बिहार के प्रत्येक जिला में इसका आयोजन किया जा रहा हैं।नायब स्पोर्टस पटना व विशाल स्पोर्ट्स कोलकाता इस लीग के प्रायोजक है जबकि सरफराज हुसैन इस लीग के चेयरमैन बनाये गए हैं।

बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग गवर्निंग काउंसिल कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम के हवाले से जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी प्रीतेश रंजन ने बताया कि इस लीग का उदेश्य ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट प्रतिभा को खोजना व उनको क्रिकेट की मुख्य धारा के साथ जोड़ते हुए उनकी प्रतिभा स्तर को राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय स्तर का बनाना है।बीसीए वैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में पूरा सहयोग करेगा।

मोतिहारी के अलावे आज ट्रायल के लिए गोपालगंज में 300 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया वही सारण में 125 व बेतिया में 120 खिलाड़ियों ने ट्रायल के लिए अपना पंजीकरण कराया व चयन-प्रक्रिया में शामिल हुए। मोतिहारी में पंजीकृत लगभग 80 प्रतिशत खिलाड़ियों का ट्रायल संपन्न हो चुका हैं।मंगलवार को शेष बचे 20 प्रतिशत खिलाड़ियों का ट्रायल लिया जाएगा।

अगर कोई खिलाड़ी अपना पंजीकरण अभी तक नही कराये होंगे वे भी सीधे कल सुबह ग्राउंड में आकर अपना पंजीकरण कराते हुए ट्रायल में भाग ले सकते हैं। ज्ञात हो प्रत्येक जिला में ट्रायल के माध्यम से 16 टीम बनाई जाएगी जो आपस मे नॉक-आउट राउंड में मैच खेलेगी।आगे चलकर खिलाड़ियों के खेल व उनके प्रदर्शन के आधार पर क्रमशः जिला व जोन की टीम बनेगी। इस लीग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की जो भी प्रतिभा निकलकर आगे आएगी उसे बीसीए क्रिकेट की मूल-भूत सुविधा उपलब्ध कराएगा व अपने देख-रेख में कोचिंग कराएगा।साथ ही साथ वैसे खिलाड़ियों को राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आगे बढ़ने में भी बीसीए उनकी हरसंभव मदद करेगा।

मौके पर पूर्व एमएलसी सह वरिष्ठ खिलाड़ी सतीश कुमार, गुलाब खान,एजाज अंसारी,अभिषेक कुमार छोटू,इब्राहीम लोधी,विकास कुमार सहित सैकड़ों खिलाड़ी व खेलप्रेमियों की उपस्थिति रही।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page