हरसिद्धि के चौकीदार ने दूधमुहे बच्चे को छीनकर पत्नी को मारपीट कर भगाया

हरसिद्धि के चौकीदार ने दूधमुहे बच्चे को छीनकर पत्नी को मारपीट कर भगाया
Facebook WhatsApp


पुत्र वियोग में भगायी गयी महिला का रोरोकर हैं बुरा हाल।
मामले में भगायी गयी चौकीदार की पत्नी ने दर्ज कराया एफ आई आर।
हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के गोविंदापुर के चौकीदार राजेश पासवान ने अपने दूधमुहे बच्चे को छीनकर दूसरी पत्नी को मारपीटकर घर से भगा दिया है। मामले में भगायी गयी दूसरी पत्नी सलौनी कुमारी ने थाना में आवेदन देकर एफ आई आर दर्ज करायी है। उसने कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2023 में चौकीदार राजेश पासवान से पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया थाना के भाँगहा मंदिर में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद मालूम हुआ कि राजेश पूर्व में प्रियांशु भारती से किया है। जिससे बाल बच्चा नहीं होने वाला है। प्रियांशु आंगनबाड़ी वर्कर है। कुछ दिनों बाद राजेश व प्रियांशु दोनों उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसे वह बर्दाश्त करती रही। एक वर्ष पूर्व उक्त दोनों ने जेवरात छीनकर उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। उसके मायके भादा में पंचायत बैठी। जिसमे चौकीदार राजेश ने गलती स्वीकार कर उसके साथ रहने लगा। उसे विदा कर घर ले गया। तीन माह पूर्व उसने सदर अस्पताल में एक पुत्र को जन्म दी। उसके पति व उसकी सौतिन ने उसके साथ मारपीट कर दूधमुहे बच्चे को छीनकर घर से भगा दिया है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अग्रतर कारवाई में जुटी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page