खांसी के मरीज को कुत्ता काटने की सुई देने के मामले में सिविल सर्जन ने की जांच

खांसी के मरीज को कुत्ता काटने की सुई देने के मामले में सिविल सर्जन ने की जांच
Facebook WhatsApp

-सीएचसी संग्रामपुर का मामला

पूर्वी चंपारण। खाँसी के मरीज को कुत्ता काटने की सुई देने के मामले में मंगलवार को सिविल सर्जन ने संग्रामपुर सीएचसी का जाँच किया।मंगलवार को सीएस रविभूषण श्रीवास्तव ने एक एक कर्मी से पूछताछ की।किसने मरीज का पुर्जा काटा,किसने दवा लिखी और किसने सुई लगाई।पुर्जा पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार का इलाज कर्ता के जगह नाम लिखा था लेकिन उन्होंने मरीज की जांच की ही नहीं थी।

सीएस को बताया गया कि एक चतुर्थ वर्गीय कर्मी के द्वारा सुई लगाई गई है, जबकि एक अन्य चिकित्सक के द्वारा दवा लिखने की बात सामने आ रही है।अधिकारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है,जो भी दोषी पाया जाएगा उस पर निश्चित रूप से कड़ी करवाई होनी तय है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज के द्वारा सीएचसी के कई कर्मियों पर साजिश करने का गंभीर आरोप लगाया गया। कहा कि यह घटना प्रायोजित किया जाने जैसा लग रहा है, क्योंकि उनके द्वारा कई कर्मियों की खामियों को उजागर किया जानेवाला है। कमी उजागर नहीं हो इसके लिए यह सब किया गया है।

सीएचसी में कई तरह की अनियमितताएं हैं जिनपर प्रभारी जल्द ही अंकुश लगाने का आश्वासन दिए हैं।सीएचसी के अगल बगल संचालित दर्जनों अवैध क्लीनिक,जांचघर और अल्ट्रासाउंड पर कब लगाम लगेगा इसपर सीएस ने कहा कि जल्द ही छापेमारी की जाएगी।अभी कागजी प्रक्रिया हो रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page