वीरांगना झांसी की रानी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनो ने किया पदयात्रा

वीरांगना झांसी की रानी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनो ने किया पदयात्रा
Facebook WhatsApp

स्वतंत्रता सेनानी के परिजनो को अंगवस्त्र से किया गया सम्मानित

मोतिहारी।अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन व अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने बुधवार को वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई व आईरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर संगठन के अध्यक्ष किशोर पांडेय व अमृता निधि के नेतृत्व में पदयात्रा का आयोजन किया । पदयात्रा का शुभारंभ मोतिहारी गांधी स्मारक (संग्रहालय) से किया गया।पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी के परिजन व विभिन्न समाजिक संगठनो व स्थानीय नागरिको ने हिस्सा लिया।इस दौरान सभी गांधी टोपी पहने और हाथो तिरंगा लेकर राष्ट्रवादी नारो के साथ ही देश के महान सपूतो के लिए नारे लगाते बंजरिया पंडाल स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और देश के आजादी के लिए शहीद हुए लोगो के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

पद यात्रा के दौरान लोगो ने मार्ग में लगे सरदार पटेल,महाराणा प्रताप,गांधी जी सहित अन्य देश के महान सपूतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। वही शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व की चर्चा किया गया।

तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष किशोर पांडेय ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजनो को अंगवस्त्र व माला पहना कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दर्ज की। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष किशोर पांडेय ने की। मौके पर अमित निधि, विनोद कुमार यादव, आनंद प्रकाश, पंकज शर्मा, भारत सिंह, राजेश अस्थाना, प्रमोद प्रसाद, नागेश्वरी देवी, लक्ष्मी साहनी, भोला साहनी, महादेव ठाकुर, सुनील कुमार सिंह, शशि सिंह आदि लोग उपस्थित

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page