745 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

745 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

जिले के हरैया थाना क्षेत्र के बाइपास ओवरब्रिज के पास बुधवार को पुलिस ने गश्ती के दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले दो तस्करों को 745 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि गश्ती टीम को ओवरब्रिज के पास दो युवकों की हरकतें संदिग्ध लगीं। संदेह के आधार पर रोके जाने पर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें दबोच लिया।

जांच में पता चला कि दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर चरस की खेप ले जा रहे थे। तलाशी के दौरान 745 ग्राम चरस और एक बाइक बरामद की गई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुरेंद्र दास, पिता नथुनी दास, साकिन टुमरिया टोला, वार्ड 4, थाना हरैया विशाल कुमार, पिता प्रेम नाथ राम, साकिन बड़ा परेउवा, वार्ड 17, थाना रक्सौल, जिला पूर्वी चंपारण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने नशीले पदार्थ की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बरामदगी के आधार पर हरैया थाना कांड संख्या 145/25, दिनांक 18/11/25 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)/(ii)(B) में मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page