आपदा से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन
मोतिहारी। जिलाधिकारी-सह-नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, के निदेशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग ,स्वास्थ्य विभाग एवं मास्टर ट्रेनर ,नागरिक सुरक्षा इकाई के द्वारा द्वितीय नागरिक सुरक्षा हवाई हमला, ब्लैकआउट, एयर रेड अर्ली वार्निंग सिस्टम, निकासी और आश्रय स्थल, खोज और बचाओ अभियान, चिकित्सा प्रतिक्रिया और हताहतों की निकासी, अग्निशमन स्थिति के परिदृश्य पर राजकीय पोलिटेकनिक मोतिहारी, में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर अमरेश कुमार, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा ईकाई -सह- वरीय उप समाहर्ता, डॉ. सत्य देव कुमार राम, प्रभारी प्राचार्य, राजकीय पोलिटेकनिक, जिला प्रोग्रामर कुमार गोविंद, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र , एसडीआरएफ के टीम कमांडर राकेश कुमार तिवारी और उनकी टीम एवं सुरेंद्र कुमार,इंस्पेक्टर एवं उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थ।
उक्त मौके पर संस्थान के राणा रणधीर प्रताप, डॉ.जयंत राज, गोविन्द साह तथा संस्थान के अन्य शिक्षक, शिक्षेकेत्तर कर्मी, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।

