जिलाधिकारी ने छतौनी चौक फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया 

जिलाधिकारी ने छतौनी चौक फ्लाई ओवर निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया 
Facebook WhatsApp

-31 जनवरी 2027  के पहले सभी कार्यों को पूर्ण कराने का  निर्देश

मोतिहारी। जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव,सहायक समाहर्ता राजकृष्ण झा के साथ मोतिहारी के छतौनी में निर्माणाधीन ओवर फ्लाई का निरीक्षण किया । 

जिलाधिकारी ने एनएचएआई  के पदाधिकारी और कार्यकारी एजेंसी को निर्देशित किया  कि छतौनी चौक फ्लाईओवर निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करेंगे एवं 31 जनवरी, 2027 के पहले तक  फ्लाईओवर निर्माण कार्य एवं सर्विस रोड से संबंधित सभी कार्य पूर्ण कर लेंगे।

उन्होने यह भी निर्देश दिया   कि कार्यकारी एजेंसी  मेसर्स अम्बर इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा 31 जनवरी, 2027 तक छतौनी चौक फ्लाईओवर एवं सर्विस रोड संबंधित सभी कार्य पूर्ण न किये जाने पर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page