मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’

मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा, रेत पर लिखा ‘बिहार का सर्वांगीण विकास’
Facebook WhatsApp

मोतिहारी।पटना स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय परिसर में सुशासन दिवस के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कलाकारी से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।

उन्होंने 30 टन बालू से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची और 20 फीट लंबी विशाल रेत कलाकृति तैयार की। बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित इस कलाकृति में कलाकार ने अपनी रचनात्मकता के जरिए विकास की तस्वीर को रेत पर जीवंत कर दिया।

सुशासन दिवस के उद्घाटन अवसर पर जदयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार ने परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की इस विशाल कलाकृति का अवलोकन किया। रेत पर उकेरी गई अपनी तस्वीर और बिहार के विकास को दर्शाते चित्रों को देखकर वे कुछ देर तक मुस्कुराते हुए कलाकृति को निहारते रहे।

इस दौरान उन्होंने मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आप तो बिहार में हर जगह हमारे विकास कार्यों को बालू की रेत पर बनाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को प्रेरित करते रहते हैं।ऐसे ही अच्छा-अच्छा काम करते रहिए।

जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने भी मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना की। उन्होंने अपने हाथों से इशारा करते हुए नीतीश कुमार को बालू पर बनी उनकी विशाल प्रतिमा और बिहार के विकास कार्यों को दर्शाते चित्रों के बारे में बताया। वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी इस अनूठी कलाकृति को देखने पहुंचे। अपने पिता नीतीश कुमार की बालू से निर्मित विशाल प्रतिमा देखकर वे अभिभूत नजर आए। उन्होंने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार की पीठ थपथपाई, उनसे हाथ मिलाया और उनकी कला के लिए धन्यवाद दिया।

मीडिया से बातचीत में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस विशाल कलाकृति को तैयार करने में करीब 12 घंटे का कठिन परिश्रम लगा। इसके निर्माण में लगभग 30 टन बालू का इस्तेमाल किया गया है। कलाकृति की लंबाई 20 फीट और ऊंचाई 10 फीट है। उन्होंने बताया कि इस कलाकृति के माध्यम से कला के जरिए बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page