जर्जर विद्युत पोल, पेयजल तथा सड़क सहित नाला निर्माण में आने वाली समस्याओं का  शीघ्र समाधान करेंः महापौर 

जर्जर विद्युत पोल, पेयजल तथा सड़क सहित नाला निर्माण में आने वाली समस्याओं का  शीघ्र समाधान करेंः महापौर 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। नगर निगम मोतिहारी में महापौर  प्रीति कुमारी की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों की मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान विद्युत, पेयजल तथा सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित समस्याओं पर  चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम मोतिहारी क्षेत्र के पुराने एवं उत्क्रमित वार्डों में जर्जर विद्युत पोल को बदलने तथा आवश्यकता के अनुसार नए विद्युत पोल का अधिष्ठापन कराने के लिए विद्युत विभाग के पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

जबकि सभी वार्डों में खराब पड़े चापाकलों की अविलंब मरम्मती एवं आवश्यकता के अनुसार नए चापाकलों के अधिष्ठापन कराने के निर्देश दिये। उत्क्रमित वार्डों में पूर्व से अधिष्ठापित नल-जल योजनाओं की मरम्मत कराने तथा अनुसूचित बस्तियों में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

वहीं, नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण से संबंधित योजनाओं की निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद कुछ योजनाओं में विभागीय प्रक्रिया लंबित रहने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस संबंध में लंबित विभागीय प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने तथा जिन योजनाओं की सभी प्रक्रियाएं पूर्ण हो चुकी हैं, वहां अविलंब निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश संबंधित एजेंसियों को दिया गया।

बैठक में महापौर प्रीति कुमारी ने कहा कि आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page