Facebook WhatsApp

मोकामा। बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों चर्चा में है।इस शादी को खास बनाने के लिए उनके गांव नदवा में बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही हैं। मेहमानों के खाने से लेकर उनके आने-जाने तक का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। गांव में मिठाइयां बनाने के लिए दूध के टैंकर पहुंच रहे हैं।

वहीं, शादी में एक खास प्रतियोगिता भी रखी गई है। इसमें घुड़सवारों के बीच रेस होगी। इस मुकाबले को जीतने वाले को थार गाड़ी दी जाएगी।दो दिन पूर्व हुई बारिश से तैयारियां रुकी थीं, लेकिन बड़े पैमाने पर हाइवा,ट्रैक्ट्रर के साथ मानव बल के द्धारा तैयारियो को अंतिम रूप दिया जा रहा है।उल्लेखनीय है,कि 25 नवबंर शादी के दिन विशाल घुड़दौड़ का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए देश के कई हिस्सों से घोड़े और उनके मालिक अनंत सिंह के गांव नदवा पहुंचे हैं। घुड़सवार भी इस मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। बारिश की वजह से रेस का मैदान खराब हो गया था। अब उसे फिर से ठीक कर लिया गया है।वहीं, शादी में आने वाले मेहमानों के खाने की बड़ी व्यवस्था की जा रही है। करीब 5 लाख लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा। मिठाइयां बनाने के लिए दूध के टैंकर गांव पहुंच रहे हैं। हलवाई और दूसरे कारीगर भी काम में लगे हुए हैं। गांव में अलग-अलग जगहों पर खाने-पीने की तैयारी चल रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों को काम पर लगाया गया है।इसी के साथ ही, शादी में आने वाले खास मेहमानों के लिए गांव में हेलीपैड बनाया गया है। बारिश के कारण यहां पानी भर गया था, जिसे अब ठीक कर लिया गया है। इसके अलावा शादी का पंडाल बनाने का काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव के मुख्य रास्ते पर कई किलोमीटर में हजारो तोरण द्धार बनाये गये है।घुड़दौड़ से लेकर भोजन परोसने व हैलीपैड के लिए करीब 40 बीधा से ज्यादा जमीन में खास व्यवस्था की गई है। अनंत सिंह के समर्थक पूरी तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।शादी की भव्य तैयारी पर अनंत सिंह ने कहा कि हम सब दिन जो करते हैं वो बढ़िया ही करते हैं।यह कोई नई बात नहीं है। शादी में सोनू सूद, पवन सिंह, अनुपमा यादव के भी आने की बात कही जा रही है। इस पर अनंत सिंह ने कहा कि सब लोग प्रेम से आ रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि शादी में पूरे बिहार को न्योता है। यहां बता दे कि शादी के पूर्व हल्दी समारोह के लिए खास मंच तैयार किया गया था। फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से आयोजन स्थल को खूबसूरत अंदाज दिया गया। घर की महिलाएं और रिश्तेदार भी उत्सव के रंग में रंगे नजर आए। पारंपरिक रस्मों, परिवार की मौजूदगी और शादी की तैयारियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।तैयारियो को देखते हुए ऐसा अनुमान है,कि विधायक अनंत सिंह की बेटी की यह शादी समारोह काफी भव्य व शानदार होने वाली है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page