एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्ग दर्शन मेला का आयोजन 

एक दिवसीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्ग दर्शन मेला का आयोजन 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। बिहार सरकार युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वाधान में जिला नियोजनालय की ओर से महिला आईटीआई मैदान, मोतिहारी में एक दिवसीय नियोजन -सह- व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया गया। इस नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का उद्धघाटन, विधिवत रूप से किया गया, जिसमें जिला नियोजन पदाधिकारी के साथ जिले के अन्य पदाधिकारी/विभागीय कर्मी उपस्थिति थे।

योजना आयोग की स्थापना से नीति आयोग की स्थापना तक सरकार की नियोजन नीति संगठित क्षेत्र के इर्द-गिर्द रही है, नतीजतन बेरोजगारों में सरकारी नौकरी के प्रति आकर्षण अधिक है, जबकि सच्चाई यह है कि वैश्वीकरण एवं उदारीकरण के कारण पिछले दो दषकों से असंगठित क्षेत्र में नियोजन के अवसर बढ़े है, वही संगठित क्षेत्र में नियोजन के अवसर सिकुड़ते चले गए हैं।

ऐसी स्थिति में वर्तमान सरकार ने इस बात को महसूस किया है कि असंगठित क्षेत्र में नियोजन के अवसरों से ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाया जाये। असंगठित क्षेत्रों में रोजगार मुहैया कराने हेतु आज सरकार द्वारा कई नई पहल की शुरूआत की गई है, जिसमें नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला एक मिशाल है। इस नियोजन मेला में कुल 18 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा कुल-1200 रिक्तियां उपलब्ध करायी गई। इस रोजगार मेले में कुल1540 रोजगार इच्छुक युवक/युवतियों ने भाग लिया, जिसमें रोजगार चाहने वाले युवक/युवतियों से 1229 बायोडाटा प्राप्त किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page