पीएम ने पूर्वी चंपारण जिला को साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं की दी सौगात
-शहर स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में इसके लिए कराई गई थी व्यवस्था लाइव प्रसारण व्यवस्था
मोतिहारी। नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 159.61 करोड रुपए की लागत से जलापूर्ति योजना का शुभारंभ किया गया, जिससे नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 21950 घरों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जा सकेगी। मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ही 3851 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी गई।
प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम में आवास योजना के 20 से अधिक लाभुको को सांकेतिक रूप से विधायकों ने चाबी प्रदान की। 42.84 – 42.84 लाख की लागत से निर्मित मधुबन और मेहसी अंचल अंतर्गत स्वास्थ्य उप केंद्र का भी लोकार्पण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि आज जिन योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है, उससे पूर्वी चंपारण जिले के विकास में और गति आएगी। राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन आम नागरिकों की जीवन को और आसान बनाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं।सम्राट चौधरी सहित भारत सरकार के मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य उपस्थित थे।
जबकि शहर स्थित आयोजित कार्यक्रम महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में विधायक प्रमोद कुमार, श्याम बाबू प्रसाद यादव, सचिंद्र प्रसाद सिंह, राणा रणधीर सिंह, कृष्ण नंदन पासवान, मछुआरा आयोग के अध्यक्ष ललन साहनी, जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव, महापौर प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद गुप्ता,नगर आयुक्त आशीष कुमार, अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिंहा,उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, एडीएम शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभाग जांच मो. सिबगतुल्लाह, बीजेपी के जिला अध्यक्ष पवन राज, अन्य जन प्रतिनिधि सहित हजारो आम नागरिक उपस्थित थे।
शनिवार के कार्यक्रम में पूर्वी चंपारण जिला को साढ़े चार हजार करोड़ से अधिक योजनाओं का सौगात मिला, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 139 डब्लू साहेबगंज- अरेराज- बेतिया खंड के चार लेन ग्रीन फील्ड सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 3822.31 करोड़ है। यह फोर लेन पथ पूर्वी चंपारण जिला के अरेराज, हरसिद्धि,संग्रामपुर, पहाड़पुर और केसरिया अंचल से होकर गुजरेगी।
दूसरी महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय राजमार्ग 227 एफ चोरमा- बैरगनिया खंड के पक्के शोल्डर सहित दो लोन में उन्नयन के कार्य का लोकार्पण किया गया। इस परियोजना की लागत 611करोड रुपए है। यह परियोजना जिला के पकड़ीदयाल, ढाका, मधुबन और चिरैया अंचल शामिल है।

