मानिकपुर में मारपीट व हिंसक झड़प मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार

मानिकपुर में मारपीट व हिंसक झड़प मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 14 में मारपीट एवं हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।

वहीं, मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस संबंध में हरसिद्धि थाना में कांड संख्या 547/26, दिनांक 16 नवंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 190, 191(2), 191(3), 132, 109(1), 115(2), 118(1), 126(2) एवं 127(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में मानिकपुर वार्ड संख्या 14 निवासी जालंद्र साह, पिता नमीलाल साह, मनीष कुमार और गुड्डू कुमार (दोनों जालंद्र साह के पुत्र), रईस साह, पिता मदन साह, पप्पू अंसारी और उमेद अंसारी दोनों आस मोहम्मद अंसारी के पुत्र सोनू आलम, पिता मुन्ना आलम, अल्ताफ अंसारी उर्फ अल्ताफ राजा, पिता मनीर अंसारी तथा तौकीर अंसारी और सलीम अंसारी दोनों अकबर अंसारी के पुत्र शामिल हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page