भैंस लेकर पुलिस थाना पहुंचे बुजुर्ग के बेटे का थानाध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप

भैंस लेकर पुलिस थाना पहुंचे बुजुर्ग के बेटे का थानाध्यक्ष पर मारपीट करने का आरोप
Facebook WhatsApp

बुजुर्ग का अस्पताल में चल रहा है इलाज, बेटा ने वायरल किया वीडियो

कोटवा। स्थानीय थाना पर कुछ दिन पहले भैंस की पिटाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। भैंस की पिटाई की शिकायत लेकर थाना पर पहुंचे बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का आरोप थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पर लगा है।

पीड़ित के पुत्र ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पिता रामाधार सहनी को घर से उठाकर थाने लाई और वहां लाठी व जूते से पिटाई की।  घायल बुजुर्ग का पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां से उसे सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया। पीड़ित रामाधार सहनी कोटवा थाना क्षेत्र के कझिया गांव के निवासी हैं।

उन्होंने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि रविवार को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार उन्हें घर से उठाकर थाना ले गए। वहां मारपीट की गई। कझिया के बुर्जुग के बेटे ने जारी वीडियो में सीधे तौर पर आरोप लगाया है  कि थानाध्यक्ष ने भैंस की शिकायत लेकर थाना आने और मीडिया को खबर देने पर नाराजगी जताई। बताया जाता है कि शुक्रवार को रामाधार सहनी अपनी भैंस की बुरी तरह पिटाई की शिकायत लेकर भैंस सहित थाना पहुंचे थे। स्थानीय लोगों पर भैंस को पीटने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी। घटना के पीछे बुजुर्ग का अपने ही बेटों के साथ जमीन विवाद बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष पर इससे पहले भी मारपीट के आरोप लग चुके हैं। हालांकि, बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को आपसी सुलह के लिए थाना लाया गया था। मारपीट का आरोप सरासर गलत और मनगढ़ंत है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page