चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
मोतिहारी। जिला पुलिस वाहन चोरों के खिलाफ लगातार सख्त रवैया अपनाए हुए है। ताजा मामला मलाही थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने आधुनिक तकनीक (GPS ट्रेकर) की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया और इस कांड में संलिप्त दो शातिर अभियुक्तों को गोपालगंज बॉर्डर के समीप से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
मलाही थानांतर्गत मलाही बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मलाही थाना पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी और चोरी की गई मोटरसाइकिल में लगे जीपीएस ट्रेकर के माध्यम से उसकी लाइव लोकेशन का सटीक पता लगाया।
लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए गोपालगंज बॉर्डर के समीप छापेमारी की और चोरी की गई मोटरसाइकिल को बरामद करते हुए मौके से दोनों अभियुक्तों को धर दबोचा।
पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों की पहचान गोपालगंज जिले के रहने वाले बिट्टू रावत, पिता – केदार रावत,साजन कुमार, पिता – जगदीश रावत(दोनों का साकिन – खेममठीहनिया, थाना – विशम्भरपुर, जिला – गोपालगंज है। रहने वाले के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस संबंध में मलाही थाने में कांड संख्या-317/26 दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। मोतिहारी पुलिस की इस तकनीकी और त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है।

