संग्रामपुर ऋषिकुल आश्रम मठ में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, जलयात्रा में उमड़े श्रद्धालु

संग्रामपुर ऋषिकुल आश्रम मठ में 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ शुरू, जलयात्रा में उमड़े श्रद्धालु
Facebook WhatsApp

संग्रामपुर।  प्रखंड क्षेत्र के संग्रामपुर स्थित ऋषिकुल आश्रम मठ परिसर में सोमवार को भव्य जलयात्रा के साथ श्री श्री 1008 श्री रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलयात्रा में भाग लिया।  जलयात्रा जुलूस बाजे गाजे  घोड़े के साथ संग्रामपुर प्रखण्ड चौक से मिश्रग्राम, पूछरिया तिवारी टोला होते हुए पूछरिया काली मंदिर के समीप पवित्र गण्डक नदी किनारे पहुचा जहा आचार्य मदन मिश्र व उपाचार्य अनुराग पाण्डेय के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ  कलश में जल भरा गया।

जय श्रीराम के नारे से पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया था।कलस में जल भरने के बाद  श्रद्धालु कलश लेकर यज्ञ स्थल ऋषि कुल मठ पहुंचे।महायज्ञ के आयोजक स्वामी हरदेवानंद सरस्वती एवं अभयानंद सरस्वती ने बताया कि 16 नवंबर से शुरू हुआ यह महायज्ञ आगामी 27 नवंबर तक चलेगा।

इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन, रासलीला सहित विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  महायज्ञ के जल यात्रा को सफल बनाने में पूर्व मुखिया एवं पैक्स अध्यक्ष दिग्विजय उर्फ पिंकू सिंह, भोला सिंह, विकास मिश्र सहित हजारों श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page