भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई 137 वीं जयंती

भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनाई गई 137 वीं जयंती
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारतरत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137 वी जयंती  जिला कांग्रेस कमिटी (गोविन्दगंज ) के अध्यक्ष ई. शशिभूषण राय उर्फ़ गप्पू राय  की अध्यक्षता मे पार्टी कार्यालय कांग्रेस आश्रम बंजरिया पंडाल में मनाई गई।

अध्यक्ष श्री राय ने पंडित नेहरू  के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा की पंडित जी भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में  महात्मा गांधी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर काम किए, और अपने रसूख वाली जिंदगी को त्याग कर स्वतंत्रता आंदोलन में कूद गए। 

कई बार लम्बी अवधि के लिए जेल मे जीवन गुजारे और लोगों को प्रेरित करते रहे। आजादी के लिए संघर्ष करते रहे, तत्पश्चात 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, तब उन्हें प्रथम प्रधानमंत्री बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तब देश के पास कोई बड़ा अस्पताल और कोई कल कारखाने नहीं थे, उनके  कुशल नेतृत्व और दूर दृष्टि ने देश में आईआईटी, आईआईएम, भाखरा नांगल बांध, एम्स जैसे बड़े अस्पताल का निर्माण कराया और तब देश प्रगति की तरफ अग्रसर हुआ।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री राय के अलावा ओसैदूर रहमान खान, मदन प्रसाद, अनवर आलम अंसारी, रामप्रवेश तिवारी, आबिद हुसैन अंसारी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आबिद हुसैन, रंजीत पांडे,अज़हर हुसैन, नेयाज अहमद खान इत्यादि लोग उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page