पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना से संबंधित मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना से संबंधित मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ढाका विधानसभा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा के विस्तार एवं युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ढाका अथवा घोड़ासहन प्रखंड में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई गई है। इस संबंध में छात्र नेता आकाश सिंह राठौड़ ने ढाका विधानसभा क्षेत्र के विधायक  फैसल रहमान को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि ढाका, घोड़ासहन, बनकटवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के बाद तकनीकी शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें मोतिहारी, मुजफ्फरपुर एवं अन्य दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

लिहाजा विधायक से आग्रह किया गया है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय को बिहार विधानसभा में उठाएं तथा बिहार सरकार के विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के समक्ष ढाका अथवा घोड़ासहन में राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना का प्रस्ताव रखें।

छात्र नेता श्री राठौड़ ने कहा कि “ढाका विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के लिए अपने घर-परिवार से दूर जाने की मजबूरी नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना होने से हजारों विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और रोजगार एवं आत्मनिर्भरता के नए रास्ते खुलेंगे। जबकि ढाका विधायक फैसल रहमान ने इस जनहितकारी मांग को सरकार के समक्ष मजबूती से रखने का भरोसा दिलाया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page