पूर्वी चंपारण जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति
मोतिहारी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार से पूर्वी चंपारण जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। अभियान के पहले दिन जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों की एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन अर्हता तिथि 01-01-2027 के आधार पर किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला स्तरीय प्रतिनिधि गण के साथ जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में जिला पदाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ मे बैठक भी आहूत की गई। पूर्वी चंपारण जिले मे 12 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में
प्रारूप प्रकाशित सूची मे कुल निर्वाचक 3510630 ( पुरुष- 1871150, महिला- 1639418 , तृतीय लिङ्ग-62) हैं, तथा लिंगानुपात 876 है। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि से अनुरोध किया गया कि सभी मतदान केन्द्र के लिए बीएलए की नियुक्ति की जाए ताकि, स्वच्छ त्रुटि रहित निर्वाचक सूची का निर्माण किया जा सके। अघतन विवरण के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले मे कुल 10767 बीएलए दलों के द्वारा बनाये गए है, जिनमे भाजपा के 3042, राजद के 3360, कांग्रेस के 2022, जदयू 1922, सीपीआई (मार्क्स वादी) 256, बसपा के 119 शामिल हैं। सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि निर्वाचक सूची मे पंजीकरण में कोई भी योग्य निर्वाचक न छूटे और अयोग्य निर्वाचक ( जैसे मृत, स्थायी रूप से विस्थापित, दोहरी प्रविष्टियों) का नाम नहीं रहे।आनलाइन अथवा आफलाइन माध्यम से प्रपत्र 6/7/8 मे आपतियों को प्राप्त करने की अवधि दिनांक 12/11/26 से 11/12/26 तक निर्धारित है, इसके लिए विशेष अभियान दिवस का आयोजन 21/11/26, 22/11/26, 5/12/26 एवं 6/12/26 को किया जायेगा। उक्त दिनों पर सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे।
प्राप्त दावा आपत्तियों को बीएलओ के द्वारा बीएलओ ऐप के द्वारा डिजिटल किया जायेगा तथा सभी आवेदन का निष्पादन 18-12-26 तक किया जायेगा, एवं 4-1-2027 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बैठक में आशीष कुमार नगर आयुक्त, आशुतोष राय उप निर्वाचन पदाधिकारी, डॉ. लाल बाबू प्रसाद भाजपा, राहुल शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी औसैदुर् रहमान, उपाध्यक्ष कांग्रेस, भरत पटेल जदयू, सुरेश सहनी राजद, सत्येंद्र कुमार मिश्र सीपीआई (मार्क्स), सुनील कुमार कुशवाह आम आदमी पार्टी, छटू कुमार पासवान लोजपा ( राम विलास) अन्य उपस्थित थे।

