फिल्म अभिनेता निर्देशक डॉ. राजेश अस्थाना ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत
मोतिहारी। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला संस्कृति प्रकोष्ठ के ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष प्रेम कुमार की अनुशंसा पर कला संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता निर्देशक डा. राजेश अस्थाना को ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के निर्देश पर डा. अस्थाना को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर पत्रकारिता, कला, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने मनोनयन पर डॉ. राजेश अस्थाना ने ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, डॉ . रंजन कुमार एवं प्रेम कुमार समेत संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा है कि इस दायित्व को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों और कला-संस्कृति से जुड़े लोगों का सहयोग आवश्यक है। उनके सहयोग से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रचनात्मक गतिविधियों को नई गति देने का प्रयास किया जाएगा।
वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर ग्लोबल कार्यकारी अध्यक्ष वरीय संस्कृतिकर्मी व पत्रकार प्रेम कुमार, वरीय संस्कृतिकर्मी व पत्रकार रविन्द्र कुमार, वरीय पत्रकार संजय कौशिक, आलोक कुमार, फिल्म अभिनेता संजू सोलंकी आदि कईयों ने बधाई दी है।

